
इंडिया फर्स्ट – महाराष्ट्र में शुक्रवार सुबह एक बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं।हादसा नासिक-शिरडी हाईवे पर हुआ है।बस में सवार लोग साई बाबा के दर्शन के लिए जा रहे थे। महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने हादसे में हुई लोगों की मौत पर शोक जताया है। मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की है। साथ ही अधिकारियों को घटना की जांच के आदेश दिए हैं।