अमेरिका में शूटिंग की 3 घटनाएं 11 की मौत

इंडिया फर्स्ट। अमेरिका। अमेरिका में 12 घंटे के भीतर फायरिंग की 3 घटनाएं हुई हैं। इनमें 2 छात्रों समेत 11 लोगों की मौत हुई। 2 दिन पहले लॉस एंजिल्स में मास शूटिंग के दौरान 11 लोगों की मौत हो गई थी। उत्तरी कैलिफोर्निया में सोमवार को गनमैन ने फायरिंग की। इस हमले में 7 लोगों की मौत हो गई। 3 गंभीर हैं। हाफ मून बे में शूटिंग बाद 67 साल के जहाओ चुनली नाम के संदिग्ध हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है।

हमला किन कारणों से किया गया था अभी यह स्पष्ट नहीं है। खास बच्चों के लिए चलाए जाने वाले एक स्कूल में गनमैन ने गोलियां चलाईं। 2 छात्रों की मौत हो गई। 3 घायल हैं और इनमें 2 की स्थिति नाजुक है। फायरिंग तब हुई, जब स्कूल में एक प्रोग्राम चल रहा था। 20 मिनट बाद एक कार से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री बने

इंडिया फर्स्ट। इस्लामाबाद। 72 साल के शाहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गए…