21 साल के लड़के ने की खुदकुशी

इंडिया फर्स्ट। भोपाल

भोपाल के भदभदा डैम में एक 21 साल के युवक का शव शुक्रवार को पुलिस ने बरामद किया था। जांच के दौरान लडके का सुसाइड नोट सामने आया। इस नोट में उसने लिखा था कि लड़की से परेशान होकर अपनी जान दे रहा हूं। ऋषभ वर्मा है जो बुधवार से घर से लापता था और दो दिन की तलाश के बाद शुक्रवार को उसका शव भदभदा डैम से बरामद हुआ था। ऋषभ ने सुसाइड करने से पहले एक सुसाइड नोट अपनी मां के मोबाइल पर भेजा था जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। अब जांच कर रही पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में जिस लड़की का जिक्र किया गया है पुलिस उसके भी बयान दर्ज करेगी।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#INDIA FIRST . Global Power Networks and the Modern Financial Order — Kailash Chandra .

INDIA FIRST . BHOPAL . KAILASH CHANDRA When we try to understand modern world politics and…