टीवी एक्ट्रेस चेतना राज का हुआ निधन, प्लास्टिक सर्जरी की वजह से गई जान

इंडिया फर्स्ट। फिल्मी के बड़े पर्दे पर सुदंर दिखने के लिए अभिनेत्रियां प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेती हैं. इतना ही नहीं इन सर्जरी पर वो लाखों रुपये भी खर्च करती हैं। लेकिन पिछले दिनों इससे जुड़ी एक ऐसी दुखद खबर सामने आई थी,  जिसे सुन सभी लोग सदमे में आ गए थे। दरअसल, हाल ही में महज 21 साल की कन्नड़ अभिनेत्री चेतना राज की मृत्यु हो गई थी। इतनी छोटी-सी उम्र में अभिनेत्री के इस दुनिया को अलविदा कहने के पीछे वजन घटाने के लिए करी जाने वाली प्लास्टिक सर्जरी थी, जिसे सुन सभी चौंक गए थे। चेतना की मृत्यु के कुछ दिनों बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत ने इस पर अपनी राय सबके सामने रखी है।


राखी ने बताई सर्जरी के पीछे की सच्चाई
चेतना राज की मौत के पीछे के कारण ने सबको हैरान और परेशान कर दिया है। इस खबर को सुनकर सबसे ज्यादा बॉलीवुड सितारों को झटका लगा, जिसका पता हमें राखी सावंत के हाल ही में दिए गए बयान से लग रहा है। एक इंटरव्यू में राखी ने प्लास्टिक सर्जरी के दौरान होने वाली चीजों के बारे में बताते हुए मेडिकल सिस्टम पर कई सवाल भी उठाए। वह बोलीं,’

भूख कम करने के लिए डॉक्टर पेट काट देते हैं। कुछ लोग दो-तीन साल तक डॉक्टर्स के अंडर ट्रेनिंग करने के बाद अपना क्लीनिक खोल कर बैठ जाते हैं। क्या यह सही है?

आज चेतना की मौत पर बोलने वाली राखी खुद भी प्लास्टिक सर्जरी करा चुकी हैं। ‘बिग बॉस’ के 14वें सीजन में जैस्मिन और राखी के बीच हुई लड़ाई ने खुलासा कर दिया था कि राखी ने नाक की सर्जरी कराई थी। इस प्लास्टिक सर्जरी के दौरान राखी को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। ब्यूरो रिपोर्ट। indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

चीन में बढ़ती बीमारी से एमपी में अलर्ट

इंडिया फर्स्ट | भोपाल | स्वास्थ्य विभाग ने चीन में बच्चों में फैल रही बीमारी निमोनिया और इ…