
इंडिया फर्स्ट। बगदाद। इराक में 22 साल की यूट्यूब स्टार तिबा अल-अली के पिता ने 31 जनवरी को उसकी हत्या कर दी। इसके बाद से ही पूरे देश में आक्रोश का माहौल है।इराक में ऑनर किलिंग के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। इस हत्या को लेकर इंटीरियर मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन साद मान ने भी ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी है।
साद मान ने शुक्रवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि घटना दक्षिणी प्रांत दिवानिया की है। तिबा तुर्किये में रहती थीं और कुछ दिन पहले ही इराक लौटी थीं। तिबा और उनके पिता के बीच लंबे वक्त से विवाद चल रहा था। कुछ कॉल रिकॉर्डिंग्स में सामने आया है कि तिबा तुर्किये में अकेले रहती थीं, जो उनके पिता को नागवार था।
indiafirst.online