
इंडिया फर्स्ट – दिल्ली के शक्ति नगर इलाके में 2 मोटरसाइकिल सवार 4 लोगों ने एक व्यक्ति को लूट लिया। बाइक सवारों ने उसके दाहिने पैर में गोली मारकर 5 लाख रुपए लूट लिए। दिल्ली पुलिस के मुताबिक घायल का नाम हन्नी कालरा है। वह 5 लाख रुपए की पेमेंट लेकर जा रहा था। कालरा बहादुरगढ़ रोड, सदर बाजार से निकला था, तभी 4 लोग उसके पीछे हो गए। घायल कालरा को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
indiafirst.online