
इंडिया फर्स्ट- दिल्ली में हिंदू महिला की हत्या कर शव दफनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि महिला का शव बुधवार को कब्रिस्तान से निकाल लिया गया है। वो 10 दिन पहले यानी 2 जनवरी को लापता हुई थी, जिसके बाद परिवार ने मंगोलपुरी थाने में मिसिंग की शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान 54 वर्षीय मीना के रूप में हुई है। वह 2 जनवरी को मंगोलपुरी से लापता हुई थी। मृतका के परिवार को मोबिन पर शक था। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। इसके साथ ही यह भी बता दिया कि शव कहां दफनाया है।