सूरत केमिकल प्लांट में अब तक 7 की जलकर मौत

इंडिया फर्स्ट | सूरत |

24 घंटे बाद मिले कंकाल से पहचान; रिसाव के बाद ब्लास्ट, 8 की हालत नाजुक

गुजरात के सूरत में बुधवार 29 नवंबर को केमिकल फैक्ट्री के स्टोरेज टैंक में ब्लास्ट होने से आग लग गई। जिसमें 7 कर्मचारियों की जलकर मौत हो गई। 24 घंटे बाद पुलिस को घटनास्थल से मानव कंकाल मिले।

ब्लास्ट में 20 लोग घायल हैं जिनमें आठ की हालत नाजुक है। सूरत के फॉयर ब्रिगेड अधिकारी बसंत पारीक के मुताबिक, सचिन इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित फैक्ट्री में देर रात करीब दो बजे एक बड़े टैंक में रखे केमिकल में रिसाव हुआ। इसके चलते विस्फोट के बाद आग लग गई।

ब्लास्ट के बाद घायल लोगों को अस्पताल में एडमिट किया गया है।

ब्लास्ट के कारण फैक्ट्री की तीन मंजिला इमारत में आग लग गई और पूरी यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया। करीब 9 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

घायलों में से आठ की हालत बेहद नाजुक है। शरीर 70 परसेंट से ज्यादा जल गया है।

फैक्ट्री में फिनाइल, केमिकल बनता है

अश्विन देसाई के मालिकाना हक वाली ईथर इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मेथॉक्सीथाइल फिनाइल, मिथाइलबेंजॉइल क्लोराइड (एमएमबीसी), थियोफीन-2-इथेनॉल (टी2ई) जैसे केमिकल का निर्माण होता है।

इसके अलावा यह कंपनी ऑर्थो टोलिल बेंजो नाइट्राइल (ओटीबीएन), एन-ऑक्टाइल-डी-ग्लूकामाइन, डेल्टा-वेलेरोलैक्टोन, और बिफेन्थ्रिन अल्कोहल बनाने वाली भारत की एकमात्र केमिकल फैक्ट्री है। INDIAFIRST.ONLINE

Comments are closed.

Check Also

#ABRAHAMIC RELIGIONS DECODE : #ABRAHAMIC RELIGIONS DECODE : Is Brahma’s Fifth Head = Abrahamic Traditions !? 

INDIA FIRST | RESEARCH DESK |   The Fifth Head of Brahma, Shiva, and the Demons’ Wors…