
इंडिया फर्स्ट। गौतम बुद्ध नगर। ग्रेटर नोएडा में बुधवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार रोडवेज बस ने 7 लोगों को रौंद दिया। इसमें 4 की मौके पर मौत हो गई। जबकि 3 की हालत गंभीर है। सभी मृतक और घायल हीरो मोटर्स कंपनी में काम करते थे। वह शिफ्ट खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे। तभी कंपनी के बाहर बादलपुर क्षेत्र में यह हादसा हुआ है।
हादसा बुधवार रात करीब 11.30 बजे का है। हीरो मोटर्स कंपनी की शिफ्ट छूटी थी। कर्मचारी फैक्ट्री से बाहर निकल रहे थे। उसी दौरान नोएडा डिपो की बेकाबू स्पीड से दौड़ती बस आई। उसने सड़क किनारे खड़े कर्मचारियों को रौंद दिया। हादसे में 7 कर्मचारी बस की चपेट में आए। बस दादरी से नोएडा की तरफ जा रही था।
indiafirst.online