आज से राजधानी की सड़कों पर दौड़ेंगी 75 ई-बाइक

इंडिया फर्स्ट। भोपाल। राजधानी की सड़कों पर आज से 75 ई-बाइक दौड़नी शुरू हो जाएंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को स्मार्ट पार्क से इसका शुभारंभ करेंगे। यहां से सभी ई-बाइक एक रैली के रूप में टीटी नगर स्टेडियम ले जाई जाएंगी। कुछ बाइक खेलो इंडिया में शामिल होने आए खिलाड़ियों के लिए छोड़ दी जाएंगी और बाकी को भोपाल में बने 6 स्टेशन पर खड़ा कर दिया जाएगा।

पीपीपी मोड पर स्मार्ट सिटी कंपनी ने ये काम चार्टर्ड कंपनी को दिया है। इन बाइक के एवज में स्मार्ट सिटी कंपनी ने कोई रकम खर्च नहीं की है। संचालन करने वाली कंपनी कुल आय की 10% रकम स्मार्ट सिटी कंपनी को देगी। इसके लिए शहर में 6 स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें आईएसबीटी, एमपी नगर जोन-1, अटल पथ, टीटी नगर स्टेडियम, वन विहार और बोट क्लब शामिल हैं। एक चार्जिंग में एक ई-बाइक 35 किमी की दूरी तय कर सकेगी। इसके लिए एक एप्लीकेशन बनाई गई है। इसके जरिए ई-बाइक पर लगे क्यूआर कोड स्कैन करते ही बाइक अनलॉक हो जाएगी।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#INDIA FIRST . Global Power Networks and the Modern Financial Order — Kailash Chandra .

INDIA FIRST . BHOPAL . KAILASH CHANDRA When we try to understand modern world politics and…