इसरो का सबसे छोटा रॉकेट SSLV-D2 लॉन्च

इंडिया फर्स्ट। श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अपने नए स्मॉल सैटेलाइट लॉन्चिंग व्हीकल SSLV-D2 को लॉन्च कर दिया है। यह लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा के सतीश धवन प्रक्षेपण केंद्र से हुई। SSLV-D2 मिशन तीन पेलोड के साथ लॉन्च किया गया। SSLV-D2 पृथ्वी की निचली कक्षा में 15 मिनट तक उड़ान भरेगा, जहां यह सैटेलाइट्स को 450 किलोमीटर की गोलाकार कक्षा में तैनात करेगा।

SSLV का मकसद छोटे सैटेलाइट्स की लॉन्चिंग SSLV को डेवलप करने का मकसद छोटे सैटेलाइट लॉन्च करना है। इसके साथ ही पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) का इस्तेमाल अब तक लॉन्चिंग में बहुत ज्यादा किया जाता है। SSLV के चलते अब यह बड़े मिशन के लिए फ्री हो सकेगा। SSLV 10 से 500 किलोग्राम के ऑब्जेक्ट को 500 किलोमीटर दूर प्लैनर ऑर्बिट में ले जा सकता है।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#CG FIRST . BALCO Medical Centre Begins Phase 2 Expansion; Launches Total Body Irradiation Technology in Chhattisgarh .

INDIA FIRST . RAIPUR . GULSHAN TIWARI BALCO Medical Centre (BMC), a unit of Vedanta Medica…