
इंडिया फर्स्ट न्यूज़। उत्तर प्रदेश।
यूपी में शासन ने 5 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। इनमें 4 जिलों में नए DM तैनात किए गए हैं। विशेष सचिव गृह अखण्ड प्रताप सिंह को DM देवरिया बनाया गया है। देवरिया के DM रहे जितेंद्र प्रताप सिंह को बागपत का जिम्मा सौंपा गया है।
श्रावस्ती की DM रहीं नेहा प्रकाश को औरैया का डीएम बनाया गया है। औरैया के DM रहे प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को प्रतापगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। फिलहाल, DM बागपत रहे राजकमल यादव को हटा दिया गया है।
indiafirst.online