23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट दो दिन पूरा प्रदेश भीगेगा

इंडिया फर्स्ट। भोपाल।

मध्यप्रदेश में अगले दो दिन तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। राजधानी भोपाल में सुबह से बौछार गिर रही है। मंगलवार को श्योपुर में अति भारी बारिश का अलर्ट है। ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के 23 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। यहां 2.5 इंच से ज्यादा पानी गिरने का अनुमान है।

भोपाल में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। मंगलवार को इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, सागर संभाग के जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। नॉर्थ ईस्ट राजस्थान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह उत्तरी मध्यप्रदेश से होकर पूर्व की ओर बढ़ेगा। ट्रफ लाइन एक्टिव होगी। इस कारण प्रदेश में बारिश होगी।

Comments are closed.

Check Also

#INDIA FIRST . Global Power Networks and the Modern Financial Order — Kailash Chandra .

INDIA FIRST . BHOPAL . KAILASH CHANDRA When we try to understand modern world politics and…