Karnataka Chunav Result: कर्नाटक में कांग्रेस का कमाल, BJP-JDS को नुकसान; राहुल बोले- नफरत की दुकान बंद

इंडिया फर्स्ट ब्यूरो।कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत के बाद पार्टी नेता राहुल गांधी ने पत्रकारों से बात की। उन्होने जीत के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। राहुल ने कहा कि इन चुनावों में हमें जीत दिलाने के लिए कर्नाटक की जनता को शुक्रिया। कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ।


कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार कांग्रेस की जीत के बाद भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैं अपने कार्यकर्ताओं और अपनी पार्टी के नेताओं को श्रेय देता हूं कि जिन्होंने इतनी मेहनत की है, लोगों ने झूठ का पर्दाफाश किया है। मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था। मैं भूल नहीं सकता, जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थी तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझपर इतना भरोसा था।


कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है। इस मौके पर कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने अपने आवास से लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार को कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र से 71.63% से ज्यादा मत मिले। उन्होंने भाजपा के आर. अशोक को हराया।

Comments are closed.

Check Also

राजस्थान में भाजपा का घोषणा पत्र जारी

इंडिया फर्स्ट। जयपुर। विधानसभा चुनाव 2023। विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने आज अपना घोषण…