राहुल बाबा कान खोलकर सुन लें – अमित शाह

इंडिया फर्स्ट। त्रिपुरा।
गृह मंत्री अमित शाह ( Home Minister Amit Shah ) ने त्रिपुरा में भाजपा की जन विश्वास यात्रा को संबोधित किया। इस दौरान शाह ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मैं भाजपा अध्यक्ष था और राहुल बाबा (Rahul Gandhi ) कांग्रेस के अध्यक्ष थे। राहुल रोज पूछते थे- मंदिर वहीं बनाएंगे, तिथि नहीं बताएंगे। राहुल बाबा कान खोलकर सुन लें 1 जनवरी 2024 को अयोध्या में गगनचुंबी राम मंदिर आपको तैयार मिलेगा।

2023 के अंत तक हो सकती है प्राण प्रतिष्ठा
गृहमंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा के लोगों से टिकट बुक कराने के लिए भी कहा। वहीं, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर का निर्माण पहले से चल रहे टाइमलाइन के अनुसार हो रहा है। इस साल के आखिर तक हम प्राण प्रतिष्ठा कर सकते हैं।

आसमानी और ग्रे कलर की होगी प्रतिमा

चंपत राय ने बताया कि रामलला की प्रतिमा आसमानी और ग्रे कलर के पत्थरों से तैयार होगी। यह मूर्ति 5 साल के बालक के स्वरूप पर बनाई जाएगी। जिसकी ऊंचाई साढ़े आठ फीट होगी। मूर्ति के प्रारूप के तौर पर 9 इंच से 12 इंच तक के मॉडल बनाए जाएंगे। राम भक्तों को अपने आराध्य के दर्शन लगभग 30 से 35 फीट की दूरी से होंगे। प्रतिमा इतनी बड़ी होगी कि श्रद्धालु भगवान की आंख और भगवान के चरण अपनी आंखों से देख सकेंगें। indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

शेख हसीना लगातार चौथी बार बांग्लादेश की PM बनेंगी

इंडिया फर्स्ट | ढाका | चुनाव में अवामी लीग ने 300 में से 204 सीटें जीतीं, सिर्फ 40% वोट पड…