टोक्यो पैरालंपिक: गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं अवनि, वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी की

टोक्यो पैरालंपिक में भारत की अवनि लेखरा ने शूटिंग में इतिहास रच दिया है। उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच-1 के फाइनल में 249.6 का स्कोर कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह पैरालंपिक खेलों में नया रिकॉर्ड है। इसी जीत के साथ अवनि ने यूक्रेन की इरियाना शेतनिक के वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। शेतनिक ने 2018 में सर्बिया में 249.6 का स्कोर किया था
जयपुर की रहने वाली अवनि ने फाइनल में 249.6 अंक बनाकर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की और पहला स्थान प्राप्त किया । उन्होंने चीन की झांग कुइपिंग (248.9 अंक) को परास्त किया। यूक्रेन की इरियाना शेतनिक (227.5) को कांस्य पदक मिला है। अवनि पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। साथ ही  भारत का इन खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में भी पहला पदक है। टोक्यो पैरालंपिक में भी यह देश का पहला स्वर्ण पदक है।  पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली यह तीसरी भारतीय महिला हैं।

 

 

Comments are closed.

Check Also

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 , गुलाम नबी आज़ाद स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए प्रचार नहीं करेंगे

आज़ाद के करीबी सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री, जिन्होंने कांग्रेस छ…