नौतपा से पहले MP में फिर बारिश-आंधी का दौर

इंडिया फर्स्ट ब्यूरो।

नौतपा की शुरुआत 25 मई से होगी। इससे पहले मध्यप्रदेश में बारिश-आंधी का दौर शुरू हो गया है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोप) के साथ ही लोकल सिस्टम भी एक्टिव हो रहा है। मौजूदा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 20 मई तक एक्टिव रहेगा, जबकि 23-25 मई के बीच फिर एक सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इसके बाद भी प्रदेशभर में मौसम बदला रहेगा। इस कारण नौतपा के 9 में से कुछ दिन जरूर भीग सकते हैं।प्रदेश में 16 मई से तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है। भोपाल में दोपहर बाद काफी देर तक हल्की बारिश हुई। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। सागर, रायसेन, नर्मदापुरम और दतिया में भी दोपहर बाद बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में बुरहानपुर के खकनार में 18 मिमी, हरदा के कोलीपुरा में 6.5, शहर में 0.8, शिवपुरी के पिपरसमा में 1, दमोह के मड़ियाहार में 1.5, शहर में 1 मिमी बारिश हुई। सीहोर के भैरूंदा और बुधनी, राजगढ़ के नरसिंहगढ़, सिवनी के बरघाट में भी बारिश हुई।सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 20 मई तक एक्टिव रहेगा। इस कारण हल्की बारिश और आंधी का दौर जारी रहेगा। सीनियर मौसम वैज्ञानिक ममता यादव ने बताया कि 23 से 25 मई के बीच भी सिस्टम एक्टिव होगा। इस दौरान भी तेज आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान है।

पिछले कुछ सालों के ट्रेंड की बात करें तो तेज आंधी के साथ बारिश होती है। नौतपा के 9 दिन में से चार या पांच दिन भीगते जरूर हैं। इस बार भी ऐसी ही तस्वीर नजर आ रही है।
मौसम वैज्ञानिक यादव ने बताया कि बुधवार को भी भोपाल समेत कई शहरों में बारिश होगी। यह दौर आगामी कुछ दिन तक जारी रहेगा। दोपहर तक तेज गर्मी रहेगी। इसके बाद ही मौसम बदलेगा।

तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है।राजधानी भोपाल में बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद बूंदाबांदी हो सकती है। 18 मई को भी बादलों का डेरा रहेगा। 19 मई के बाद आसमान साफ होने का अनुमान है।बारिश से पारे में गिरावट बारिश और बादल छाने की वजह से दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हुई है। आगामी दिनों में एक-दो डिग्री की गिरावट और हो सकती है। इससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने का अनुमान है।indiafirst.online

 

Comments are closed.

Check Also

भोजपुर में बैंक में 15 लाख की डकैती

इंडिया फर्स्ट |भोजपुर |  एसपी समेत 150 पुलिस वाले राइफल-पिस्टल लेकर पहुंचे, सरेंडर-सरेंडर …