BHOPAL भोपाल में मासूम से बलात्कार

भोपाल हुआ शर्मसार मासूम की रेप के बाद हत्या
हवस के भूखे दरिंदों ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ऐसा भयावह खेल खेला है जिसने पूरी मानवता को झकझोर कर रख दिया है। मामला 10 साल की एक मासूम से जुड़ा है जिसके साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गयी है।
घटना शनिवार रात की है…. एक 10 साल की मासूम रात आठ बजे अपने परिजनों के कहने पर गुटखा लेने गयी थी…. लेकिन वापस नहीं लौटी…रात भर परिजन तलाशते रहे और सुबह 5 बजे नेहरू नगर में आईएफएम के सामने नाले में मिली उसकी मृत देह… जो वहशी दरिंदों की दरिंदगी का शिकार होकर इस फानी दुनिया से कूच कर चुकी थी।
इस घटना को लेकर भोपाल में आक्रोश का माहौल है, सुबह से ही लोगों का हुजूम कमला नगर थाने के सामने इकट्ठा हो गया है, पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे हैं और मृत बच्ची के चाचा कह रहे हैं कि समय रहते अगर पुलिस एक्टिव हो जाती तो शायद हमारी बच्ची बच जाती।
गंगा जमुनी तहजीब और शांति के टापू माने जाने वाले भोपाल में हुए इस वीभत्स कांड से शासन, प्रशासन सकते में है….. दोषियों पर गाज गिरनी शुरू हो गयी है….लापरवाह कांस्टेबल रूप सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है और भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर भी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंची हैं।

Comments are closed.

Check Also

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 , गुलाम नबी आज़ाद स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए प्रचार नहीं करेंगे

आज़ाद के करीबी सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री, जिन्होंने कांग्रेस छ…