
इंडिया फर्स्ट ब्यूरो। भोपाल। प्रदेश में विधानसभा सत्र के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले मंत्री, विधायकों सहित अधिकारियों-कर्मचारियों को संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित करने की परंपरा 14 साल बाद आज फिर शुरू हुई। इसके लिए विधानसभा परिसर में स्थित मानसरोवर सभागार में विधानसभा संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण समारोह-2021 आयोजित किया जा रहा है। दोपहर डेढ़ बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी उपस्थित हैं। इस समारोह में मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष कमल नाथ, संसदीय कार्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा, पुरस्कार समिति के सभापति एवं विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डा. सीताशरण शर्मा, लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह, विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह सहित मंत्रिमंडल के सदस्य और सभी विधायक मौजूद हैं।गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित श्री रवि शंकर शुक्ल की स्मृति में स्थापित मध्यप्रदेश संसदीय उत्कृष्टता सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया ।

स समारोह में सर्वश्रेष्ठ मंत्री, सर्वश्रेष्ठ विधायक और संसदीय पत्रकारिता से जुड़े पत्रकारों सहित विधानसभा सचिवालय के सर्वश्रेष्ठ अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान किया जा रहा है। ‘विधायक पुरस्कार” प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा और ‘मंत्री पुरस्कार” प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रविशंकर शुक्ल की स्मृति में दिया जाता है। वहीं मीडिया के लिए दो पुरस्कार हैं। संसदीय पत्रकारिता पुरस्कार (प्रिंट) प्रदेश की पहली महिला नेता प्रतिपक्ष जमुना देवी और संसदीय पत्रकारिता पुरस्कार (इलेक्ट्रानिक) वरिष्ठ पत्रकार माणिकचंद वाजपेयी की स्मृति में दिया जा रहा है।indiafirst.online
SUBSCRIBE YOUR YOUTUBE CHANNEL FOR latest update:👉 https://www.youtube.com/channel/UC6aBWXY4FHWjqQKaexvms3A