जवानों पर गोली चलाने की घटना को CM भूपेश बघेल ने बताया दुर्भाग्यजनक

इंडिया फ़र्स्ट ।

सुकमा में साथी जवानों पर गोली चलाने की घटना को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्भाग्यजनक बताया है। सीएम ने मृतक जवानों के प्रति संवेदना जताई है। वहीं घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि वारदात में घायल 3 जवानों को इलाज के लिए रायपुर लाया जा रहा है। CRPF आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भद्राचलम से 3 घायलों को लेकर MI-17 हेलीकॉप्टर रवाना हो गई है। एयरपोर्ट पर CRPF के डॉक्टर जवानों की स्थिति देखेंगे। वहीं चोट के हिसाब से अलग-अलग अस्पताल भेजेंगे।

दूसरी ओर रायपुर के RKCH, MMI और नारायणा अस्पताल को अलर्ट रहने को कहा गया है। तीनों अस्पताल से एम्बुलेंस एयरपोर्ट बुलवाई है।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

हनीमून के लिए गोवा का वादा कर पति ले गया अयोध्या, पत्नी ने मांगा तलाक

भोपाल निवासी एक पति द्वारा अपनी पत्नी के साथ हनीमून के नाम पर धोखा करने का मामला सामने आया…