
इंडिया फर्स्ट। वॉशिंगटन। US प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने बुधवार को दूसरी बार स्टेट ऑफ द यूनियन को संबोधित किया। अगर चीन खतरा पैदा करेगा तो अमेरिका अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएगा।

चीन के साथ बैलून विवाद पर बाइडेन ने कहा- मैं चीन के साथ अमेरिका और दुनिया के हितों के लिए काम करने को तैयार हूं, लेकिन अगर वो हमें नुकसान पहुंचाएंगे तो हम अपनी रक्षा जरूर करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- मेरे पद संभालने से पहले चीन अपनी ताकत बढ़ा रहा था और अमेरिका पीछे छूट रहा था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। मैंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बातचीत में साफ कर दिया था कि हम कॉन्फिल्क्ट नहीं कॉम्पिटीशन चाहते हैं। हम अमेरिका को और मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं।
indiafirst.online