भारत सरकार की राष्ट्रीय युवा पुरस्कार की केंद्रीय चयन समिति के सदस्य बने राहुल कोठारी

इंडिया फ़र्स्ट ।

भोपाल : मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के मंत्री एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री रहे श्री राहुल कोठारी को भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रतिष्ठित राष्ट्रीय युवा पुरस्कार की केंद्रीय चयन समिति का सदस्य नियुक्त किया गया हैं। श्री कोठारी वर्तमान में फिजिकल एजुकेशन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया के चैयरमैन एवं इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के वाइस प्रेसिडेंट हैं। श्री कोठारी पूर्व में भारत सरकार के युवा प्रतिनिधि मंडल का चीन में प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। भारत सरकार की उक्त समिति सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में काम करने वाले युवाओं एवं संगठनों के नामों को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार के लिए अनुमोदित करेगी। इस समिति के अध्यक्ष भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय के सचिव होंगे।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

हनीमून के लिए गोवा का वादा कर पति ले गया अयोध्या, पत्नी ने मांगा तलाक

भोपाल निवासी एक पति द्वारा अपनी पत्नी के साथ हनीमून के नाम पर धोखा करने का मामला सामने आया…