एमपी में बीजेपी को झटका!

इंडिया फर्स्ट । सिंगरौली। 

BJYM मंडल निवास की कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा! पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, कांग्रेस ने ली चुटकी

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है! दरअसल, निवास मंडल के भाजपा युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों के सामूहिक इस्तीफे का एक पत्र सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। स्थानीय विधायक से विकास कार्यों की मांग पर सुनवाई नहीं होने से खफा है। वहीं कांग्रेस ने इस पर चुटकी ली है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पत्र में लिखा गया कि बीजेपी युवा मोर्चा मंडल निवास के द्वारा जितने भी जनसमस्या को लेकर पार्टी के क्षेत्रीय विधायक को बिजली, पानी, पुल, सड़क आदि अनेक समस्याओं को अवगत कराया गया। लेकिन आज तक क्षेत्रीय जन समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिसके चलते भाजुयमो मंडल निवास की कार्यकारिणी का सामूहिक इस्तीफा स्वीकार किये जाने की महान कृपा की जाये।

मंडल के सभी पदाधिकारी, स्थानीय विधायक के लिए खतरे की घंटी है। इधर कांग्रेस पार्टी ने चुटकी लेते हुए कहा कि निवास मंडल कांग्रेसियों का गढ़ है। भाजपा के साथ कोई बूथ अध्यक्ष नहीं है, ना ही मंडल अध्यक्ष है। बता दें कि कुंवर सिंह टेकाम धौहनी विधानसभा के विधायक है। धौहनी विधानसभा क्षेत्र सीधी जिले के अंतर्गत आता है। यह सीधी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का एक खंड है। indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#KISAN FIRST | Chief Minister Dr. Mohan Yadav introduced new price difference and incentive schemes for farmers.

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI Chief Minister Dr. Mohan Yadav delivered a detailed s…