
इंडिया फर्स्ट। अंबाला। हरियाणा के अंबाला में नई नवेली दुल्हन शादी के चौथे दिन ही बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। भागने से पहले दुल्हन ने पूरी प्लानिंग बनाई हुई थी। यही नहीं, दुल्हन अपने साथ लाखों रुपए के जेवरात और 85 हजार रुपए की नकदी भी ले उड़ी।
दुल्हन की बीती 15 फरवरी को पंजाब के गांव रजापुर निवासी युवक के साथ शादी हुई थी। पति ने महेश नगर थाने में शिकायत सौंप पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पति ने कहा कि अब वह (पत्नी) उसकी जिंदगी खराब करके चली गई।
indiafirst.online