मुख्यमंत्री भूपेश बोले- ED के छापों से कांग्रेस नहीं डरेगी

इंडिया फर्स्ट। रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी से कांग्रेस आग-बबूला हो गई है। दिल्ली से लेकर रायपुर तक उसने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार दोपहर प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और अपने 9 मंत्रियाें साथ राजीव भवन पहुंचे। उन्होंने ED के छापे को राजनीतिक हमला बताते हुए कहा, कांग्रेस ऐसी दमनकारी कार्रवाई के आगे झुकेगी नहीं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, जब-जब कांग्रेस पार्टी कोई बड़ा कदम उठाती है, यहां छापे पड़ते हैं। कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस यूनिट को झारखंड चुनाव की जिम्मेदारी दी थी। हम लोग झारखंड गये, सभी मंत्री और पदाधिकारी वहां गये थे। झारखंड चुनाव का परिणाम आने के कुछ दिनों बाद छत्तीसगढ़ में IT-आयकर विभाग का पहला छापा पड़ा। दूसरा छापा तब पड़ा जब हम लोग असम चुनाव में गये थे। तीसरा तब पड़ा जब हम लोग उत्तर प्रदेश गये थे। चौथा छापा हिमाचल प्रदेश चुनाव के समय पड़ा। हम लोग हिमाचल प्रदेश से लौटे और छापा पड़ा। अब जब कांग्रेस का राष्ट्रीय महाधिवेशन होने वाला है। हम लोग चर्चा ही कर रहे थे कि हो सकता है छापा पड़े और छापा पड़ ही गया।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#CG FIRST . Japan Embassy Minister Calls on Chief Minister of Chhattisgarh Shri Vishnu Deo Sai .

INDIA FIRST . RAIPUR . RITESH SAHU Japan Embassy’s Minister for Political Affairs, Mr Abe …