DELHI CRIME: दिल्ली में गांजा पीकर बच्चे का गला रेता

इंडिया फर्स्ट। दिल्ली

दिल्ली में दो युवकों ने 6 साल के मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना लोधी कॉलोनी एरिया में CRPF हेडक्वार्टर्स की कंस्ट्रक्शन साइट पर शनिवार रात को हुई। आरोपियों ने हत्या करने से पहले गांजा पिया था। उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया और पुलिस को सपने, शिव और बलि की कहानी सुनाई। पुलिस ने जिन दो युवकों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम विजय और अमन हैं। दोनों बिहार के रहने वाले हैं और कंस्ट्रक्शन साइट पर सीमेंट कटर का काम करते हैं। जिस बच्चे की हत्या की गई, उसका नाम धर्मेंद्र है। धर्मेंद्र के पिता अशोक भी मजदूर हैं। वे यूपी के बरेली के रहने वाले हैं।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

सिटीजनशिप एक्ट की धारा 6A की वैधता पर फैसला सुरक्षित

इंडिया फर्स्ट | नई दिल्ली |  केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- देश में अवैध प्रवासियों की गि…