
इंडिया फर्स्ट। मध्यप्रदेश।
ग्वालियर में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के स्वागत को लेकर कांग्रेस के दो गुटों में धक्का-मुक्की और मारपीट हो गई। होटल सेंट्रल पार्क के बाहर पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव के भतीजे संजय यादव और उनके समर्थकों ने कांग्रेस के दूसरे ग्रुप के पार्षद माटू यादव के साथ झगड़ा और धक्का-मुक्की की। झगड़े के दौरान संजय की कार के शीशे फोड़ दिए गए। पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव और दूसरे कांग्रेस नेताओं ने झगड़ा शांत कराया।
indiafirst.online