#MP FIRST कमलनाथ के गढ़ में CM का 55वें जिले का ऐलान, श्री हनुमान लोक की आधारशिला रखी

इंडिया फर्स्ट | छिंदवाड़ा |

छिंदवाड़ा दौरे पर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को मध्यप्रदेश में 55वें जिले की घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘पांढुर्णा, नांदनवाड़ी और सौसर को मिलाकर नया जिला बनाया जाएगा।’ ये तीनों फिलहाल छिंदवाड़ा की तहसीले हैं। इससे पहले CM नागदा (उज्जैन) और पिछोर (शिवपुरी) को भी नया जिला बनाने की घोषणा कर चुके हैं। 13 अगस्त को 53वां जिला मऊगंज अस्तित्व में आ चुका है।

CM शिवराज गुरुवार को छिंदवाड़ा दौरे पर हैं। उन्होंने यहां जाम सांवली मंदिर में श्री हनुमान लोक की आधारशिला रखी। जाम सांवली हनुमान मंदिर और लोक का निर्माण 314 करोड़ रुपए की लागत से होगा।

शिवराज ने कहा, ‘मेरे जीवन का यह अद्भुत क्षण है। भगवान श्रीराम और सीता मां के चरणों में प्रणाम कर हमने आज श्री हनुमान लोक का भूमिपूजन किया है। यह अद्भुत सिद्ध स्थल है।’ INDIAFIRST.ONLINE

 

Comments are closed.

Check Also

#KISAN FIRST | Chief Minister Dr. Mohan Yadav introduced new price difference and incentive schemes for farmers.

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI Chief Minister Dr. Mohan Yadav delivered a detailed s…