78,641 स्टूडेंट्स को लैपटॉप के पैसे ट्रांसफर करेंगेCM

इंडिया फर्स्ट। भोपाल।

12वीं कक्षा में 75% से ज्यादा नंबर हासिल करने वाले स्टूडेंट्स की राशि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खातों में ट्रांसफर करेंगे। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित “प्रतिभाशाली विद्यार्थी सम्मान समारोह” में स्टूडेंट्स के बैंक खातों में लैपटाॅप के लिए सिंगल क्लिक से 25 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार, जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह और स्कूल शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

12वीं में 75% अंक लाने वाले स्टूडेंट्स को मिलेंगे 25 हजार

स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस शैक्षणिक सत्र 2022-23 की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में पहले प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाने वाले स्टूडेंट्स को लैपटॉप खरीदने के लिए यह राशि दी जाएगी।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#MP FIRST . Action Taken Against Illegal Madrasa in Bhopal’s Kalpana Nagar.

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI A major development has emerged from Bhopal, the capi…