CM के डेली प्लांटेशन को दो साल पूरे

इंडिया फर्स्ट। भोपाल। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रोज एक पेड लगाने का संकल्प लेकर बड़ा कदम उठाया था। 19 फरवरी 2019 को अमरकंटक से सीएम ने इस अभियान की शुरुआत की थी। जिसे आज दो साल पूरे हो चुके हैं। इन दो सालों में सीएम ने 2140 पौधे रोपे हैं। डेली प्लांटेशन के दो साल पूरे होने पर आज सीएम ने भोपाल एयरपोर्ट के पास रामवन में मंत्रियों के साथ सामूहिक पौधारोपण किया।

30 मई 2022 को एयरपोर्ट के पास रामवन की शुरुआत हुई थी। जैव विविधता से परिपूर्ण घना जंगल तैयार हो रहा है। रामवन में 120 प्रजातियों के 1 लाख 40 हजार पेड लगाए जा रहे हैं। रामवन के 16 एकड के परिसर में सात तालाब हैं। मप्र का पहला मानव निर्मित वन है।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#INDIA FIRST . Global Power Networks and the Modern Financial Order — Kailash Chandra .

INDIA FIRST . BHOPAL . KAILASH CHANDRA When we try to understand modern world politics and…