MP में सात जिलों के कलेक्टर बदले

इंडिया फर्स्ट। मध्य प्रदेश। राज्य सरकार ने अनूपपुर, शिवपुरी, उज्जैन, ग्वालियर, सिवनी, बड़वानी, खरगोन के कलेक्टर बदले हैं। चुनावी लिहाज और परफॉरमेंस के आधार पर अफसरों की जमावट की जा रही है। सीएम ने बीते दिनों हुई आईएएस ऑफिसर्स मीट में जिन कलेक्टरों के कामों की तारीफ की थी, उन्हें इनाम मिला है। शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को ग्वालियर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, आदिवासी बहुल जिले में अच्छा काम करने वाले शिवराज सिंह वर्मा को खरगोन कलेक्टर बनाकर पदस्थ किया गया है। अनूपपुर कलेक्टर सोनिया मीणा को भोपाल बुलाकर उपसचिव बनाया गया है।

मुख्यमंत्री के सचिव एम सेलवेन्द्रन को पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक मुद्रांक ग्वालियर के साथ-साथ कृषि विभाग के आयुक्त और संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

ग्वालियर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री का अपर सचिव बनाया गया है। उन्हें पर्यटन विकास निगम के अपर प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह को सड़क विकास निगम में एमडी बनाया गया है। मप्र राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को ग्वालियर का कलेक्टर बनाया गया है।

आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं के संचालक रविन्द्र चौधरी को शिवपुरी का कलेक्टर बनाया गया है।

बड़वानी कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा अब खरगोन के कलेक्टर होंगे।

सिवनी कलेक्टर फंटिंग राहुल हरिदास अब बड़वानी कलेक्टर बनाए गए हैं।

खरगोन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को उज्जैन का कलेक्टर बनाया गया है।

अनूपपुर कलेक्टर सोनिया मीणा को उप सचिव बनाकर मंत्रालय में पदस्थ किया गया है।

उज्जैन के नगर निगम कमिश्नर आशीष वशिष्ठ अब अनूपपुर के कलेक्टर बनाए गए हैं।

सागर जिला पंचायत सीईओ क्षितिज सिंघल अब सिवनी के कलेक्टर बनाए गए हैं।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#KISAN FIRST | Chief Minister Dr. Mohan Yadav introduced new price difference and incentive schemes for farmers.

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI Chief Minister Dr. Mohan Yadav delivered a detailed s…