ग्वालियर के बिड़ला अस्पताल पर कंज्यूमर फोरम ने 12.37 लाख रुपए का हर्जाना लगाया

इंडिया फर्स्ट- ग्वालियर के बिड़ला अस्पताल (BIMR)पर कंज्यूमर फोरम ने 12.37 लाख रुपए का हर्जाना लगाया है। फोरम ने यह फैसला रिटायर्ड जज की पत्नी की कोविड से मौत के केस में सुनाया है। फोरम ने अस्पताल, इसके चेयरमैन और अस्पताल चलाने वाले ट्रस्अ बिरला नगर जन सेवा ट्रस्ट को हर्जाने के रुपए देने के आदेश दिए हैं। 1 महीने में रकम देने को कहा है। उपभोक्ता फोरम से रिटायर्ड जज और वर्तमान में उपभोक्ता फोरम ग्वालियर के अध्यक्ष अरुण सिंह तोमर, उनके पुत्र राघवेंद्र सिंह तोमर ने बिड़ला अस्पताल के GM देवड़ा के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में दावा पेश किया था। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए 97 लाख रुपए की कंपनशेसन देने की मांग की थी। फोरम ने अस्पताल को इलाज में लापरवाही बरतने के मामले में दोषी तो माना है, लेकिन 12.37 लाख रुपए देने के लिए कहा है।

Comments are closed.

Check Also

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 , गुलाम नबी आज़ाद स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए प्रचार नहीं करेंगे

आज़ाद के करीबी सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री, जिन्होंने कांग्रेस छ…