बिलासपुर में मिली पति-पत्नी की लाश

इंडिया फर्स्ट। बिलासपुर। बिलासपुर में पति-पत्नी के बीच बच्चे नहीं होने के विवाद पर शराब के नशे में झगड़ा करने लगे। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। शुक्रवार दोनों की लाश घर में मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र की है।

करवा गांव के बैगापारा निवासी रतनलाल बैगा (35) और उसकी पत्नी सुकवरिया बाई (31) की लाश शुक्रवार की शाम घर पर मिली। जिसे देखकर पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही ASI हेमंत सिंह अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे, तब सुकवरिया बाई की लाश कमरे में पड़ी थी। वहीं बरामदे में उसके पति रतनलाल की लाश फंदे पर लटक रही थी।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 , गुलाम नबी आज़ाद स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए प्रचार नहीं करेंगे

आज़ाद के करीबी सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री, जिन्होंने कांग्रेस छ…