दिल्ली अध्यादेश पर आज लोकसभा में चर्चा

इंडिया फर्स्ट। नई दिल्ली।

संसद के मानसून सत्र का आज (2 अगस्त) 10वां दिन है। कल लोकसभा में दिल्ली में अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़ा विधेयक पेश किया गया। आज इस बिल पर चर्चा होगी और इसे पास कराया जाएगा।

भाजपा ने बुधवार को अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी कर सदन में उपस्थित रहने को कहा है ताकि बिल को पास कराया जा सके।

इसके अलावा लोकसभा में आज इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (संशोधन) विधेयक, 2023 पर चर्चा होगी और उसे पास कराया जाएगा। वहीं राज्यसभा में जन विश्वास (संशोधन) विधेयक, 2023 पर चर्चा करके उसे पास कराया जाएगा।

INDIAFIRST.ONLINE

Comments are closed.

Check Also

शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री बने

इंडिया फर्स्ट। इस्लामाबाद। 72 साल के शाहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गए…