देवेंद्र फडणवीस गिरफ्तार

इंडिया फर्स्ट ब्यूरो।मुंबई।पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस सहित बीजेपी के कुछ नेता एनसीपी नेता नवाब मलिक के खिलाफ मोर्चा निकाल रहे थे। मौके पर तैनात पुलिस ने मेट्रो जंक्शन से आगे जाने से बीजेपी नेताओं को रोक दिया। लेकिन बीजेपी नेताओं के न मानने के बाद पुलिस पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस सहित बीजेपी के कुछ नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस वैन में बैठाकर अपने साथ ले गई।देवेंद्र फडणवीस व अन्य बीजेपी नेताओं को हिरासत में लेने के बाद मुंबई पुलिस ने बैरिकेड्स हटा दिए। जिसके बाद ट्रैफिक को आम जनता के लिए खोल दिया गया। बीजेपी के तमाम नेता एनसीपी नेता नवाब मलिक को मंत्री पद से हटाए जाने की मांग कर रहे थे।

गौरतलब है कि नवाब मलिक मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने अरेस्ट किया था. मुंबई अंडरवर्ल्ड, भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) और उसके गुर्गों की गतिविधियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने पूछताछ के बाद मलिक को गिरफ्तार किया था.जानकारी के अनुसार,, दाऊद के साथियों के साथ कथित लेन-देन और उनके साथ जमीन के सौदे को लेकर नवाब मलिक से पूछताछ की गई थी. ईडी ने कहना है कि पूछताछ के दौरान नवाब मलिक टाल-मटोल कर रहे थे और उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया. हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने कई जगहों पर छापेमारी की थी और इस मामले में दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को भी कस्टडी में लिया था indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री बने

इंडिया फर्स्ट। इस्लामाबाद। 72 साल के शाहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गए…