
इंडिया फर्स्ट – न्यूजीलैंड से ऑस्ट्रेलिया जा रही कंतास एयरलाइन की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। सभी 145 यात्री सुरक्षित हैं। फ्लाइट की ओर से खतरे का संकेत दिया गया था। यह अलर्ट ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तस्मान सागर के ऊपर उड़ान भरते समय जारी किया गया था। कंतास के बोइंग 737-800 विमान ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड से 145 यात्रियों को लेकर उड़ान भरी थी। विमान के इंजनों में से एक में उड़ान भरने के लगभग दो घंटे बाद तकनीकी समस्या के संकेत मिलने लगे थे। अलर्ट मिलने के बाद सिडनी एयरपोर्ट पर एंबुलेंस के साथ पैरामेडिक्स की टीम को भी बुला लिया गया।
indiafirst.online