अमेरिका के फ्लोरिडा में फायरिंग

इंडिया फर्स्ट। अमेरिका। अमेरिका के फ्लोरिडा में सोमवार दोपहर हुई फायरिंग में 10 लोग घायल हुए हैं। घटना फ्लोरिडा के लेक लैंड इलाके में हुई।हमलावर एक डार्क ब्लू कार में आए थे।घटनास्थल पर पहुंचते ही उन्होंने गाड़ी के चारों शीशे खोले और ताबड़तोड़ गोलियों चलाने लगे। दो लोगों की हालत गंभीर है। घटना के बाद से पुलिस गाड़ी की तलाश में जुटी है।

ये फायरिंग कुछ लोगों को टारगेट पर रख कर की गई थी। केवल तीन लोगों को ही इमरजेंसी सर्विसेज ने अस्पताल में भर्ती कराया है। इनकी उम्र 20 से 35 साल के बीच है। हमलावर काफी तेजी से गाड़ी चला रहे थे, उन्होंने घटनास्थल पर भी गाड़ी नहीं रोकी।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री बने

इंडिया फर्स्ट। इस्लामाबाद। 72 साल के शाहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गए…