मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने का किया ऐलान

इंडिया फर्स्ट। भोपाल

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वह शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है। कहा जा रहा था कि सिंह पहले अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच बैठक का इंतजार करेंगे। हालांकि, अब तक गहलोत को पार्टी प्रमुख से मिलने का समय नहीं मिला है। वह बुधवार रात दिल्ली पहुंच गए थे।कांग्रेस नेताओं का एक वर्ग मान रहा है कि सिंह को मैदान में उतारना गहलोत को लेकर दबाव की राजनीति का हिस्सा हो सकता है। इसके जरिए पार्टी यह संदेश देना चाहेगी कि वह सचिन पायलट के साथ अपनी जंग छोड़कर पार्टी प्रमुख के लिए तैयारी करें।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

विधानसभा की कार्यवाही कल सुबह तक के लिए स्थगित

इंडिया फर्स्ट। भोपाल । मप्र विधानसभा के बजट सत्र का बुधवार को पहला दिन रहा। राज्यपाल के अभ…