आगरा में गैस गीजर फटा मकान की छत उड़ी

इंडिया फर्स्ट। आगरा। आगरा में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां गैस गीजर फट गया। धमाका इतना तेज था कि मकान की छत उड़ गई। पूरा मकान ढह गया। मलबे में पति-पत्नी और बेटी दब गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। मलबे से तीनों को बाहर निकालकर एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए। महिला की हालत ज्यादा गंभीर है। उन्हें निजी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

यह पूरी घटना शाहगंज थाना अंतर्गत कमला खां दरगाह के पास की है। यहां करीम (26), पत्नी गजला और 4 साल की बेटी साफिया के साथ रहते हैं। सुबह करीब 6 बजे गजला ने उठाकर गैस गीजर को ऑन किया। इसके बाद वह चाय बनाने किचन में चली गई। थोड़ी देर बाद तेज धमाका हुआ।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 , गुलाम नबी आज़ाद स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए प्रचार नहीं करेंगे

आज़ाद के करीबी सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री, जिन्होंने कांग्रेस छ…