
इंडिया फर्स्ट न्यूज़।पटना। बिहार में एक बार फिर लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 9 जिलों में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में गुरुवार को मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान 12 से 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म पछुआ हवा चलने की संभावना है। पछुआ हवा चलने से बिहार के कई जिलों में तपिश बढ़ेगी।
मौसम विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, नालंदा, खगड़िया, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया और मधेपुरा शामिल हैं।
indiafirst.online