छत्तीसगढ़ में अगले 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

इंडिया फर्स्ट | छत्तीसगढ़ |

दुर्ग, रायपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग में बरसेंगे बादल, प्रदेश के सभी नदी-नाले उफान पर

छत्तीसगढ़ में हफ्ते भर से लगातार बारिश होने से नदी, नाले और डैम उफान पर हैं। मौसम विभाग ने आने वाले 72 घंटों के लिए दुर्ग समेत कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले 3 दिनों तक यहां भारी बारिश होने की संभावना है।

रायपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। दुर्ग जिले की बात करें यहां गुरुवार और शुक्रवार से लगातार बारिश हो रही है। इससे जिले के सभी तालाब, डैम, नदी और नाले उफान पर हैं। INDIAFIRST.ONLINE

Comments are closed.

Check Also

#CG FIRST . Japan Embassy Minister Calls on Chief Minister of Chhattisgarh Shri Vishnu Deo Sai .

INDIA FIRST . RAIPUR . RITESH SAHU Japan Embassy’s Minister for Political Affairs, Mr Abe …