
इंडिया फर्स्ट ब्यूरो। शिमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन स्थल से 2 और शव बरामद किए जाने के बाद बचाव और तलाशी अभियान के चौथे दिन शनिवार को मृतक संख्या बढ़कर 25 हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि निचार तहसील में राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर चौरा गांव में मलबे से छह शव निकाले गए। उन्होंने कहा कि बाकी नौ लापता लोगों की तलाश और बचाव अभियान जारी है।इस बीच, भूस्खलन वाले स्थान पर पत्थरों के गिरने की लगातार घटनाओं को देखते हुए, निचार अनुविभागीय जिलाधिकारी(एसडीएम) मनमोहन सिंह ने जनता की सुरक्षा के लिए इस स्थान पर रात नौ बजे से सुबह नौ बजे तक सभी प्रकार के वाहनों को प्रतिबंधित करने का आदेश दिया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को जारी अपने आदेश में कहा कि भावनगर थाना प्रभारी स्थल के दोनों ओर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करेंगे। इलाके के पास शुक्रवार शाम एक बस पर एक पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो लोग घायल हो गए।
Kinnaur Nigulsari landslide incident: Death toll rises to 25 with the recovery of two more bodies, says State Disaster Management Authority#HimachalPradesh
(file photo) pic.twitter.com/GgFGlECHjp— ANI (@ANI) August 16, 2021