गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, PCC चीफ कमलनाथ ने दिलाई सदस्यता

इंडिया फ़र्स्ट । भोपाल।

कांग्रेस पार्टी अगामी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अभी से मेहनत करना शुरू कर दिया है। पार्टी में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करने के लिए अभियान चला रही है। इसी क्रम में आज गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ता आज कांग्रेस में शामिल हो गए। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सभी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

इसके बाद कमलनाथ किसान कांग्रेस सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन में प्रदेशभर से आए किसानों कमलनाथ ने संवाद किया। कहा कि किसान कांग्रेस के संगठन का विस्तार होना है। इसके लिए जरूरी है कि लाखों किसानों को पार्टी से जोड़ना है।

मध्यप्रदेश आएंगी प्रियंका गांधी

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जानकारी दी है कि प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश आएंगी। मैंने उन्हें मध्यप्रदेश आने के लिए आमंत्रित किया है। कमलनाथ ने कहा कि यूपी में प्रियंका गांधी के कारण गजब का माहौल बना है। इस दौरान कमलनाथ ने ‘महिला हूं तो लड़ सकती हूं’ का नारा दिया।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 , गुलाम नबी आज़ाद स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए प्रचार नहीं करेंगे

आज़ाद के करीबी सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री, जिन्होंने कांग्रेस छ…