धौलपुर में बूंदाबांदी के बीच पेड़ पर गिरी आसमानी बिजली !, ओले-बारिश से अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री तक गिरावट आई है|

इंडिया फर्स्ट न्यूज़|

धौलपुर में सरमथुरा उपखंड के बरौली गांव के धोरिया का कुआं के पास मंगलवार शाम बिजली गिरने से पांच महिलाएं घायल हो गईंये पानी भरने गई थीं। मौसम खराब होने की वजह से बर्तनों को कुएं पर छोड़ पास के चिरगोली के घने पेड़ के नीचे खड़ी हो गई थीं।

 

 राजस्थान में बुधवार को फिर बारिश के साथ ओले गिरे। दोपहर बाद भरतपुर, दौसा और धौलपुर जिलों में बारिश हुई। बारिश के साथ ओले गिरे। धौलपुर जिले के शापुरा गांव में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से 20 वर्षीय युवक अंकुश शर्मा की मौत हो गई| पिछले दो दिन से प्रदेश के कई जिलों में धूल भरी हवाओं और बारिश का दौर जारी रहा। जिससे कई शहरों के तापमान में कमी हुई है। जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, सीकर एवं बीकानेर जैसे गर्म इलाकों में पिछले तीन दिन तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया। ओले-बारिश से अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री तक गिरावट आई है|

ओले-बारिश से अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री तक गिरावट आई है। जयपुर सहित राजस्थान के दस से ज्यादा जिलों में मौसम में बदलाव देखा गया। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। विशेषज्ञों ने अब दो-तीन दिन तक मौसम के ऐसे ही कूल रहने की संभावना जताई है|झुंझुनूं, सीकर, अलवर, करौली समेत अन्य जिलों में मंगलवार को बारिश हुई। चूरू शहर और राजगढ़ एरिया में बारिश के साथ छोटे-छोटे ओले गिरे। चूरू में 45 डिग्री सेल्सियस के साथ झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही थी। ​​​​​इसी तरह से लोकल रिपोट्‌र्स के अनुसार हनुमानगढ़ जिले के भादरा में 12, नोहर में 40, टिब्बी में 15, संगरिया में 8MM, करौली के टोडाभीम में 9, श्रीमहावीरजी में 7, बुहाना में 2, अलवर शहर में 16, बानसूर में 5, मालाखेड़ा में 5, श्रीगंगानगर शहर में 3, लालगढ़ में 5, सादुलशहर में 2 और हिंदूमलकोट में 3MM पानी बरसा।

 जिस तरह से मौसम का मिजाज बदला है तापमान में गिरावट का दौर देखने को मिलेगा। आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान में करीब

3 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे जाने के आसार हैं। वहीं बारिश के बीच कुछ जगहों पर ओले गिरने का भी पूर्वानुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से

अपील की है कि मौसम की स्थिति को देखकर ही घर से बाहर निकलें।

 

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#RAJASTHAN FIRST . JJM Scam: ACB May Seize Properties of Four Officials in Jaipur .

INDIA FIRST . JAIPUR . RIYA CHANDANI A major development has emerged from Jaipur regarding…