CRPF कैंप में बड़ी वारदात, साथी जवानों पर चलाई गोली, अब तक 4 की मौत, घायल जवानों को हैदराबाद रेफर करने की तैयारी

इंडिया फ़र्स्ट ।

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के मरईगुड़ा के लिंगनपल्ली कैम्प में बड़ी वारदात हुई है। CRPF जवान ने साथी जवानों पर ही गोली चला दी। वारदात में मौके पर तीन जवान शहीद हो गए, वहीं एक जवान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि 3 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल जवानों के इलाज के लिए हैदराबाद रेफर करने की तैयारी की जा रही है। सुकमा SP सुनील शर्मा ने इसकी पुष्टी की है। बताया कि मरईगुड़ा के लिंगनपल्ली कैम्प में किसी बात को लेकर CRPF के 50वी बटालियन के जवानों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक जवान ने ​ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी।

घटना में कई जवान घायल हो गए। वहीं अस्पताल ले जाते समय चार जवानों की सांस थम गई। घायल जवानों को अभी तेलंगाना के भद्राचलम में इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं अब हालत को देखते हुए हैदराबाद रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

जवानों ने गंवाई जान
जवान धर्मेंद्र कुमार, राजीब मोंडल, राजमनी कुमार यादव, धनजी ने गंवाई जान। जानकारी के अनुसार गोली चलाने वाले जवान का नाम रितेश रंजन बताया जा रहा है।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री बने

इंडिया फर्स्ट। इस्लामाबाद। 72 साल के शाहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गए…