#INDIAN NAVY। दुश्मनों को समुद्र मे औक़ात दिखायेगा भारत – तैनात किये 3 युद्धपोत।

इंडिया फर्स्ट। मुंबई।

भारत अब समुद्र में दुश्मनों को उनकी औकात दिखायेगा। भारत की ताकतवर नौसेना ने अरब सागर में अब 3 युद्धपोत तैनात कर दिए हैं। इनमें INS मोरमुगाओ, INS कोलकाता और INS कोच्चि शामिल हैं। यही नही, लगातार निगरानी और इलाके के बारे में जानकारी बनाए रखने के लिए भारत ने P-8I विमान को भी तैनात कर दिया है ।
दरअसल, 23 दिसंबर को मेंगलुरु आ रहे एक मर्चेंट वेसल केम प्लूटो पर हिंद महासागर में ड्रोन से हमला किया गया था। इस घटना के बाद, भारत ने अब दुश्मनों को अपनी समुद्री महाताक़त दिखाने का फैसला कर लिया है।
पश्चिमी नेवल कमांड मैरीटाइम ऑपरेशन सेंटर भी दूसरी एजेंसियों और कोस्ट गार्ड के साथ इलाके में निगरानी करेगा।
केम प्लूटो जहाज पर हमला तब हुआ था जब यह भारत के तट से 400 किमी दूर था। नेवी ने कहा- जहाज पर जो मलबा मिला है, उससे इस बात की पुष्टि होती है कि उस पर ड्रोन से हमला किया गया था।
केम प्लूटो जहाज की होगी फोरेंसिक जांच
इस जहाज पर 21 क्रू मेंबर सवार थे। इनमें से 20 भारतीय और 1 वियतनाम का नागरिक था। भारतीय तट रक्षक दल का एक जहाज- ICGS विक्रम सोमवार को केम प्लूटो को एस्कॉर्ट कर मुंबई लाया था। दरअसल, ड्रोन अटैक से जहाज में आग लगने के बाद इसे ऑपरेट करने में क्रू को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

भारतीय नौ सेना, समुद्र में एक सुपरपॉवर बनती जा रही है। ऐसे में भारत के इस आक्रामक रवैये से, समन्दर में दुश्मनों के होश उड़ना, पूरी तरह तय यानि कन्फर्म है। ब्यूरो रिपोर्ट, इंडिया फर्स्ट। INDIAFIRST.ONLINE

Comments are closed.

Check Also

#ABRAHAMIC RELIGIONS DECODE : #ABRAHAMIC RELIGIONS DECODE : Is Brahma’s Fifth Head = Abrahamic Traditions !? 

INDIA FIRST | RESEARCH DESK |   The Fifth Head of Brahma, Shiva, and the Demons’ Wors…