इंडियन क्रिकेटर्स ने सोमवार को उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन किए

इंडिया फर्स्ट। उज्जैन। इंडियन क्रिकेटर्स ने सोमवार को उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन किए। सूर्य कुमार यादव, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर भस्म आरती में शामिल हुए। महाकाल का पंचामृत पूजन किया। तीनों ने अपने साथी क्रिकेटर ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 24 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में वनडे मैच खेला जाना है। मैच के लिए दोनों टीमें इंदौर पहुंच चुकी हैं। तीनों प्लेयर्स इंदौर से ही तड़के उज्जैन आए।

Comments are closed.

Check Also

#MP FIRST | The doors of the Mahakal Temple opened at 2:30 a.m. on Mahashivratri, drawing a wave of devotion for the divine Bhasma Aarti

INDIA FIRST . UJJAIN . AMRIT BENDWAL On the auspicious occasion of Mahashivratri, the door…