समुद्री लुटेरों से माल्टा का जहाज बचा रही भारतीय नौसेना

इंडिया फर्स्ट | इंटरनेशनल डेस्क |

अरब सागर में युद्धपोत भेजा, शिप हाइजैक कर सोमालिया ले जा रहे पायरेट्स

भारतीय नौसेना अरब सागर में समुद्री लुटेरों से माल्टा के एक जहाज को रेस्क्यू करा रही है। 14 दिसंबर को नौसेना को एक अलर्ट मिला था। इसके बाद नौसेना ने अपना एक युद्धपोत अदान की खाड़ी में हाइजैक हुए जहाज MV रुएन की मदद के लिए भेजा।

द मैरीटाइम एग्जीक्यूटिव की रिपोर्ट के मुताबिक हाइजैक हुआ जहाज कोरिया से तुर्किये की तरफ जा रहा था। जहाज से जब आखिरी बारी कॉन्टेक्ट हुआ तब वो अरब सागर में सोकोट्रा आइलैंड से यमन की तरफ 380 नोटिकल मील की दूरी पर था।

नौसेना को UKMTO पोर्टल पर मैसेज मिला था कि 6 अनजान लोग उनकी शिप पर आ गए हैं। इसके बाद सर्विलांस के लिए नौसेना ने अपने एक विमान को भी अदान की खाड़ी में MV रुएन को लोकेट करने के काम पर लगा दिया। हाइजैक हुए जहाज पर 18 लोग मौजूद हैं। indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

Direct Action Day: What Happened

INDIA FIRST | FACTS DESK | Direct Action Day (16 August 1946) was orchestrated by the Musl…