फ्रांस में रोका गया भारतीयों का विमान मुंबई पहुंचा

इंडिया फर्स्ट | पेरिस |

276 यात्री सवार थे, फ्रांस ने कहा- मानव तस्करी नहीं हो रही थी, जांच बंद

मानव तस्करी के शक में फ्रांस में रोका गया प्लेन मुंबई पहुंच गया है। इसने 25 दिसंबर की शाम पेरिस के वाट्री एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। यह मंगलवार सुबह 4 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुआ।

न्यूज एजेंसी PTI ने सुबह करीब 4:30 बजे रिपोर्ट दी कि इस फ्लाइट से 276 लोग लौटे हैं। फिलहाल भारत लौटने वाले यात्रियों की सही संख्या साफ नहीं हो पाई है।

मानव तस्करी के शक में फ्रांस में रोका गया विमान अब मुंबई पहुंचा, इतने भारतीय  यात्री थे सवार

पहले इस फ्लाइट के सोमवार दोपहर 2:20 बजे भारत आने की जानकारी दी गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ लोग देश वापसी नहीं करना चाहते थे। इस वजह से फ्लाइट के उड़ान भरने में देरी हो गई। इन लोगों ने फ्रांस में ही शरण देने की मांग की थी।

दरअसल, 22 दिसंबर को दुबई से निकारागुआ जा रहे भारतीय नागरिकों वाला विमान वाट्री एयरपोर्ट पर ईंधन भरने के लिए उतरा था। इस दौरान फ्रांस के अधिकारियों को सूचना मिली की इसमें मानव तस्करी के पीड़ितों को ले जाया जा रहा है, जिसके बाद फ्लाइट को उड़ान भरने से रोक दिया गया था। INDIAFIRST.ONLINE

Comments are closed.

Check Also

हनीमून के लिए गोवा का वादा कर पति ले गया अयोध्या, पत्नी ने मांगा तलाक

भोपाल निवासी एक पति द्वारा अपनी पत्नी के साथ हनीमून के नाम पर धोखा करने का मामला सामने आया…