
तवांग में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हाथापाई
इंडिया फर्स्ट।अरुणाचल प्रदेश। तवांग में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच 9 दिसंबर को हाथापाई हुई थ। इस दौरान भारतीय सैनिकों ने चीनी सेना को ईट का जवाब पत्थर से दिया भारतीय सैनिकों की वीरता के सामने चीन के 300 सैनिकों ने भी गुठने टेक दि। भारतीय पोस्ट जो तवांग के यांगत्से में स्थित है उसे हटाने चीनी सैनिक पहुंचे थे।
चाहें गलवान हो, या फिर कोरोना चीन पर हमेशा से सच्चाई छिपाने सच्चाई छिपाने झूठ बोलने का आरोप लगता रहा है। पश्चिमी देशों समेत अमेरिका यहां तक कि चीन के अपने नागरिक भी चीन पर दमनकारी शासन चलाने का आरोप लगाते रहे है। कोरोना काल में दुनिया ने देखा कि चीन के नागरिकों के लिए सच बोलना किस तरह से कठिन हो गया है।
चीन ने पेश की नई थ्योरी
चीनी सेना ने तवांग में हुई झड़प के लिए भारत को ही जिम्मेदार बताया है| चीनी सेना के वेस्टर्न थिएटर कमांड के प्रवक्ता कर्नल लोंग शाओहुआ ने कहा कि चीनी सैनिक अपने क्षेत्र में एलएसी पर पेट्रोलिंग कर रहे थे| तभी भारतीय सैनिकों ने एलएसी पार कर चीनी सैनिकों को अवैध रूप से रोका| इसके बाद चीनी सैनिकों ने स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पेशेवर सेना की तरह जवाब दिया| लोंग शाओहुआ ने कहा कि अभी दोनों देशों के सैनिक अब अपने-अपने इलाके में हैं|